फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Banaras Locomotive Works BLW Apprentices 2023 know how to Apply Online at blw.indianrailways.gov.in

Railway Jobs 2023: बनारस रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें योग्यता से लेकर सैलरी तक सब कुछ

Mon, 30 Oct 2023 05:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 30 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

BLW Apprentices 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की तरफ से अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Railway Banaras Locomotive Works BLW Apprentices 2023 know how to Apply Online at blw.indianrailways.gov.in
jobs

विस्तार

BLW Apprentices 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की तरफ से अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर, 2023 तक रहेगी। जबकि आवेदन पत्र की फाइनल प्रति जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2023 है।

विज्ञापन

BLW Apprentices 2023 रिक्तियों का विवरण

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में कुल 374 पदों पर भर्ती की जानी है। आप रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • आईटीआई पोस्ट - 300 पद

  • गैर आईटीआई पद - 74 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

BLW Apprentices 2023 आयुसीमा

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु गैर आईटीआई के लिए 22 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु आईटीआई के लिए 24 वर्ष निर्धारित की गई है। बीएलडब्ल्यू अपरेंटिस आईटीआई / गैर आईटीआई भर्ती नियम 2023 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।


 

विज्ञापन

Banaras Locomotive Works आवेदन शुल्क

रेलवे बीएलडब्ल्यू वाराणसी में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed