फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rail Kaushal Vikas Yojana 2022 Online Form Know How To Apply News In Hindi

Self Employement: शुरू करना चाहते हैं खुद का व्यवसाय तो जुड़िए रेलवे के इस खास प्रशिक्षण कार्यक्रम से

Mon, 18 Apr 2022 06:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

Rail Kaushal Vikas Yojana: रेल मंत्रालय की ओर से रेल कौशल विकास योजना के तहत युवाओं के लिए अखिल भारतीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर एक शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rail Kaushal Vikas Yojana 2022 Online Form Know How To Apply News In Hindi
Rail Kaushal Vikas Yojana 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rail Kaushal Vikas Yojana: देश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय रेलवे ने अपनी रेल कौशल विकास योजना (RKVY) प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए योग्य उम्मीदवारों (महिला-पुरुष) के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.railkvy.indianrailways.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Rail Kaushal Vikas Yojana: आवेदन की आखिरी तारीख है नजदीक
रेल कौशल विकास योजना (RKVY) के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते कई दिनों से जारी है। रेलवे ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। चूंकि, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले हीं अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rail Kaushal Vikas Yojana: जानिए रेल कौशल विकास योजना के बारे में
रेल मंत्रालय की ओर से रेल कौशल विकास योजना के तहत युवाओं के लिए अखिल भारतीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर एक शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश स्तर का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत रेल मंत्रालय में एसी मैकेनिक, बढ़ई, सीएनएसएस (संचार नेटवर्क और निगरानी प्रणाली), कंप्यूटर की मूल बातें, कंक्रीटिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स), मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एसी, तकनीशियन मेक्ट्रोनिक्स, ट्रैक बिछाने, वेल्डिंग, आईटी की बार एंड बेंडिंग और एस एंड टी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने और स्व - रोजगार (Self Employement) को शुरू करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

Rail Kaushal Vikas Yojana: प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

  • प्रशिक्षण का समय- मई 2022
  • बैच संख्या- 8वीं
  • कोर्य की अवधि- 18 दिन
  • चयन प्रक्रिया- दसवीं के अंकों के आधार पर। 
  • आयु-सीमा- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। 

Rail Kaushal Vikas Yojana: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • हस्ताक्षर और फोटोग्राफ।
  • दसवीं की मार्कशीट।
  • वैद्य फोटो पहचान पत्र।
  • 10 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपरपर हलफनामा।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट। 

Rail Kaushal Vikas Yojana: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन के बाद आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंटआऊट भी निकलवा लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed