UPSSSC PET 2022: 10वीं के स्तर के पूछे जाएंगे प्रश्न और गलत उत्तर देने पर कटेंगे मार्क्स, नॉर्मलाइजेशन समेत PET में लागू होने वाले कुछ खास नियमों के बारे में जानें यहाँ
PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से हो गई है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से कर दी है। अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। PET 2022 के लिए जारी किए गएनोटिफिकेशन में इसके आयोजन की तारीख नहीं बताई गई है। हालांकि UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जासकता है। PET 2022 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इससे जुड़ी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। उत्तरप्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभउठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग:
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों केमार्क्स काटे जाएंगे। UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
10वीं के स्तर के पूछे जाएंगे प्रश्न:
PET 2022 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल 10वीं के स्तर का होगा। इन 9 टॉपिक्स में इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश शामिल है।
परीक्षा में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था:
PET 2021 की तर्ज पर PET 2022 में भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। PET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है की अगर यह परीक्षा दो से अधिकशिफ्ट्स में आयोजित होगी तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।