फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Constable Result 2021 Punjab Police Recruitment Board Released the result of written exam for the recruitment of police constable on 4358 posts, see on punjabpolice.gov.in

Punjab Police Constable Result 2021: पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Fri, 26 Nov 2021 11:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 11:34 PM IST
सार

Punjab Police Constable Result 2021: पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर 2021 को किया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया था।

विज्ञापन
Punjab Police Constable Result 2021 Punjab Police Recruitment Board Released the result of written exam for the recruitment of police constable on 4358 posts, see on punjabpolice.gov.in
Punjab Police Constable Result 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बोर्ड ने पीएमटी और पीएसटी परीक्षा के लिए दस्तावोजों के सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर 2021 को किया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा के लिए 4.7 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन


पंजाब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर सामने में दिख रहे Constable in District Police and Armed Police Cadres of Punjab Police 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब LIST OF SHORTLISTED CANDIDATES FOR STAGE -II ( DV PMT PST) /(DV PMT PST) के लिंक पर क्लिक करें।
5. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
6. इसमें अपना परिणाम चेक करें।
7. आगे की जरुरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

आगे की प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिस के अनुसार 29 नवंबर 2021 को बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर पीएसटी और पीएमटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी किया जाएगा। इस प्रवेश पत्र में परीक्षा के केंद्र, नियम और दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अंतिम चयन पंजाब सरकार के सभी नियमों और दिशानिर्देशों के आधार पर किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) द्वारा इस भर्ती का आयोजन राज्य में कांस्टेबल के कुल 4358 पदों पर चयन के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2021 को शुरू की गई थी और इसकी आखिरी तारीख 22 अगस्त 2021 तक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed