फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Constable Exam Admit Card 2021 Released, Steps to Download Here

Punjab Police Constable Exam 2021: PSSSB ने जारी किए कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 23 Sep 2021 06:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 06:49 PM IST
सार

Punjab Police Constable Admit Card 2021: पीएसएसएसबी द्वारा कांस्टेबल रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड 22 सितंबर, 2021 को रात 10:30 बजे जारी किए गए। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
Punjab Police Constable Exam Admit Card 2021 Released, Steps to Download Here
पीएसएसएसबी भर्ती 2021 प्रवेश पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी पीएसएसएसबी (PSSSB) की ओर से पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पीएसएसएसबी द्वारा कांस्टेबल रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड 22 सितंबर, 2021 को रात 10:30 बजे जारी किए गए। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- sssb.punjab.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 4,000 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र आदि जैसे विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन


Punjab Police Constable Admit Card 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड : 22 सितंबर, 2021
  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021 चरण एक : 25 सितंबर, 2021
  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021 चरण दो : 26 सितंबर, 2021

PSSSB Police Constable Admit Card 2021 का सीधा लिंक

PSSSB की हेल्पलाइन पर संपर्क करें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में परीक्षा आयोजित करने वाली बॉडी PSSSB की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021 से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट sssb..punjab.gov.in देखने का भी सुझाव दिया गया है। 
 

PSSSB कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

  • PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb..punjab.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर प्रदर्शित रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • 'Constable भर्ती' नाम की अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed