{"_id":"667eb99b38b12fe7970dac1c","slug":"punjab-police-constable-admit-card-2024-out-download-link-here-punjabpolice-gov-in-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Police Constable: कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Punjab Police Constable: कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
Fri, 28 Jun 2024 06:54 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:54 PM IST
सार
Punjab Police Constable 2024: पंजाब पुलिस ने राज्य पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Punjab Police Constable 2024: पंजाब पुलिस ने राज्य पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- punjabpolice.gov.in. का माध्यम से एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1746 पदों को भरना है। कार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सत्यापन के लिए मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी ले जानी होगी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- punjabpolice.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर जहां लिखा हो वहां खोजें पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करें लॉगिन पोर्टल खुल जाएगा।
- अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड रिक्त स्थानों में भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंटआउट ले लें।