फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Punjab introduces entrepreneurship as Class 11 subject to encourage student innovation

Punjab: पंजाब में ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा उद्यमिता विषय, छात्रों को बनाया जाएगा जॉब क्रिएटर

Sat, 30 Aug 2025 11:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 30 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

Punjab School Class 11th: पंजाब सरकार ने छात्रों में नवाचार और उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देने के लिए ग्यारहवीं कक्षा में उद्यमिता विषय को शामिल करने का निर्णय लिया है। यह पहल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू होगी।

विज्ञापन
Punjab introduces entrepreneurship as Class 11 subject to encourage student innovation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Punjab School: पंजाब सरकार ने ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुख्य विषय के रूप में उद्यमिता (Entrepreneurship) शुरू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करना और उन्हें नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


यह पहल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू होगी। इसका शुभारंभ शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने किया। 

यहां आयोजित शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए बैंस ने दावा किया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने स्कूली शिक्षा में उद्यमिता को औपचारिक रूप से मुख्य विषय के रूप में शामिल किया है, जिससे छात्रों को नवप्रवर्तक, समस्या-समाधानकर्ता और नौकरी निर्माता बनने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

अनुभव से सीखेंगे छात्र

शिक्षा मंत्री ने बताया कि नए विषय उद्यमिता का पाठ्यक्रम पूरी तरह अनुभवात्मक और व्यावहारिक होगा। इसमें छात्र टीमें बनाकर व्यावसायिक विचार तैयार करेंगे, प्रोटोटाइप बनाएंगे, सीड फंडिंग के लिए आवेदन करेंगे और अपने उत्पाद या सेवाएं बाजार में लॉन्च करेंगे।

इस विषय में लिखित परीक्षा का बोझ नहीं होगा। इसके बजाय स्कूल-आधारित मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें स्व-मूल्यांकन, सहपाठियों द्वारा मूल्यांकन और शिक्षक/संरक्षक द्वारा मूल्यांकन शामिल होगा। इससे छात्रों के लिए एक सहायक और प्रेरणादायक शिक्षण माहौल बनेगा।

शिक्षा से उद्यम और अर्थव्यवस्था को बल

मंत्री ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के लिए सालाना 18 पीरियड तय किए गए हैं, जिनमें 3 सैद्धांतिक और 15 प्रोजेक्ट-आधारित होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को बिना किसी अतिरिक्त बोझ के आकर्षक और व्यावहारिक सीख उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका बड़ा आर्थिक असर भी होगा। राज्य के 3,840 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 2.68 लाख से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। यदि इनमें से सिर्फ 10% छात्र भी सफल होते हैं, तो छात्रों द्वारा संचालित वार्षिक आर्थिक गतिविधि से 300-400 करोड़ रुपये तक का योगदान हो सकता है। यह प्रयास स्थानीय स्तर पर मांग, रोजगार और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को गति देगा।

कक्षाएं बनेंगी नवाचार का केंद्र 

बैंस ने कहा, "पंजाब सरकार अपने युवाओं के सपनों में विश्वास करती है। इस पहल का उद्देश्य रचनात्मकता, लचीलापन और समस्या-समाधान कौशल को पोषित करना है, और छात्रों को अवसरों का इंतज़ार करने के बजाय उन्हें बनाने के लिए सशक्त बनाना है। हमारी कक्षाएं विचारों के इनक्यूबेटर में बदल जाएंगी और शिक्षक स्टार्टअप कोच के रूप में काम करेंगे, छात्रों को नेतृत्वकर्ता और रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए मार्गदर्शन देंगे।" 

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल छात्रों में नवाचार, निर्णय लेने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती है।

बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम की सफलता पर आधारित पहल

बैंस ने बताया कि यह नई पहल, नवंबर 2022 में शुरू किए गए पंजाब बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम की सफलता की कहानी का अगला कदम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने 32 स्कूलों और 11,041 छात्रों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अब यह तेजी से बढ़कर 1,927 स्कूलों और करीब 1.8 लाख छात्रों तक पहुँच चुका है।

यह पहल पूरे पंजाब में युवाओं को उद्यमी बनने की दिशा में सशक्त बना रही है और उनके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed