फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Admit card 2022 Released for Superintendent, Storekeeper posts at sssb.punjab.gov.in sarkri naukri

PSSSB Admit card 2022: पीएसएसबी सुपरिटेंडेंट, स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 14 Sep 2022 02:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 02:21 PM IST
सार

PSSSB Admit card 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 31 पद हॉस्टल सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई और 13 पद स्टोरकीपर के लिए हैं।

विज्ञापन
PSSSB Admit card 2022 Released for Superintendent, Storekeeper posts at sssb.punjab.gov.in sarkri naukri
PSSSB Admit card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PSSSB Admit card 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/PSSSB ने राज्य में सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई और स्टोरकीपर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आज 14 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई और स्टोरकीपर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 बहुवैकल्पिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। बता दें कि इससे पहले परीक्षा 11 सितंबर को होनी थी लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 31 पद हॉस्टल सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई और 13 पद स्टोरकीपर के लिए हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed