फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSPCL extends apprenticeship application deadline for lineman trade to April 17, check details

PSPCL Apprenticeship: असिस्टेंट लाइनमैन पदों के लिए आवेदन का एक और मौका, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Sun, 16 Mar 2025 11:14 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 16 Mar 2025 11:14 AM IST
सार

PSPCL Apprenticeship 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मार्च 2025 कर दी है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अधिक अवसर होगा।

विज्ञापन
PSPCL extends apprenticeship application deadline for lineman trade to April 17, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

PSPCL Apprenticeship 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने सहायक लाइनमैन (Assistant Lineman) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मार्च 2025 कर दी है। इससे उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अधिक समय मिल गया है, जो भी इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

रिक्तियों की संख्या बढ़ी

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सहायक लाइनमैन के कुल 2,500 पदों को भरेगा। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जिसमें उम्मीदवारों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर अंतिम चयन किया जाएगा।

उम्मीदवार ध्यान दें, आवेदन पत्र जमा करना तभी पूरा माना जाएगा जब अपेक्षित आवेदन शुल्क जमा कर दिया गया हो। अपेक्षित शुल्क जमा किए बिना आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पूरा करना अनिवार्य है, और प्रमाणपत्र एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा विधिवत जारी किया जाना चाहिए।

पंजाबी भाषा का ज्ञान: सभी आवेदकों के लिए पंजाबी भाषा की योग्यता अनिवार्य है। उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन (10वीं) या इसके समकक्ष स्तर पर पंजाबी उत्तीर्ण होना चाहिए। यह योग्यता ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए, और इसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त किया गया होना चाहिए।

आयु सीमा: इस प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 01 जनवरी 2025 को गणना की जाएगी। आयु सीमा प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 और प्रशिक्षुता नियम, 1992 के अनुसार लागू होगी।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 और प्रशिक्षुता नियम, 1992 के तहत निर्धारित वर्तमान वजीफा 7700 रुपये प्रति माह मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed