फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ukraine Russian tension refineries Oil supplies impacted by Iranian attacks Houthi missile strike Saudi Arabia

होर्मुज में हमले तेज, संकट गहराया: ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार, सऊदी के तेल ठिकाने भी निशाने पर

Sat, 17 Oct 2026 04:00 AM IST
डॉ. संजय पांडेय अमर उजाला नेटवर्क।
अमर उजाला नेटवर्क। Published by: डॉ. संजय पांडेय Updated Sat, 17 Oct 2026 04:00 AM IST
सार

ईरान के हमलों और सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले से तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरियों पर जवाबी हमले की चेतावनी दी है। तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
Ukraine Russian tension refineries Oil supplies impacted by Iranian attacks Houthi missile strike Saudi Arabia
होर्मुज में जहाजों पर हमले से तनाव - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पश्चिम एशिया में ईरान के हमलों, सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष के फिर तेज होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल बढ़ गई है।शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत कारोबार के दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। मई के बाद यह पहला मौका है, जब कीमत इस स्तर पर पहुंची। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। ऊर्जा आपूर्ति के प्रमुख मार्गों और तेल प्रतिष्ठानों पर बढ़ते हमलों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 3.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 3.5 प्रतिशत चढ़कर 101.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान डब्ल्यूटीआई में 10 प्रतिशत से अधिक और ब्रेंट में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई।
विज्ञापन


होर्मुज में नौ जहाजों पर हमले
दुनिया के प्रमुख तेल परिवहन मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य में रविवार से अब तक कम से कम नौ वाणिज्यिक जहाजों और तेल टैंकरों पर हमले हुए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार ईरान ने बुधवार को कंटेनर जहाज जीएफएस प्राइड को डुबो दिया। सिंगापुर के समुद्री प्राधिकरण ने बताया कि जहाज के चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के मुताबिक, इस सप्ताह हमलों में तीन नाविक घायल हुए हैं और दो लापता हैं।ऊर्जा शोध संस्था केप्लर के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को समाप्त सप्ताह में होर्मुज से कच्चे तेल का निर्यात घटकर प्रतिदिन 94 लाख बैरल रह गया। यह युद्ध से पहले के औसत स्तर का करीब 70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब के तेल ठिकाने भी निशाने पर
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस सप्ताह सऊदी अरब पर कई हमले किए। शुक्रवार को सऊदी सेना ने लाल सागर के ऊपर कई मिसाइलों को रोका। इनमें एक मिसाइल तेल निर्यात टर्मिनल यानबू की ओर जा रही थी। रियाद और दक्षिणी क्षेत्रों में तीन ड्रोन भी नष्ट किए गए। इससे पहले मंगलवार को धहरान में सऊदी तेल कंपनी अरामको के एक प्रशासनिक भवन पर हमला हुआ था।


रूस-यूक्रेन संघर्ष से भी बढ़ा दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर रूस और यूक्रेन के बीच प्रस्तावित ऊर्जा युद्धविराम प्रभावी नहीं रह सका। रूस के हमले जारी रहने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जवाब में रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले फिर शुरू करने की बात कही। अमेरिका में डीजल की औसत कीमत शुक्रवार को 6.33 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई, जो एक साल पहले की तुलना में 70 प्रतिशत से अधिक है। इस बीच, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार तूफान इसायस के कारण खाड़ी तट पर उत्पादन बाधित होने से नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में अमेरिका के वाणिज्यिक कच्चे तेल भंडार में 80 लाख बैरल से अधिक की गिरावट आई।ऊर्जा प्रतिष्ठानों और आपूर्ति मार्गों पर एक साथ बढ़ते हमले तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ा रहे हैं। यदि होर्मुज से निर्यात और प्रभावित होता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति तथा ईंधन की कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed