फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2023 begins apply online at pspcl.in

PSPCL Recruitment 2023: सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tue, 26 Dec 2023 12:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 26 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

PSPCL Recruitment 2023: पंजाब बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2023 begins apply online at pspcl.in
jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2023: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की तरफ से सहायक लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 26 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

PSPCL Recruitment आयु सीमा

पीएसपीसीएल में सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

PSPCL Recruitment आवेदन शुल्क

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 944 रुपये, एससी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 590 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

विज्ञापन

PSPCL Recruitment शैक्षणिक योग्यता

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सहायक लाइनमैन पदों पर जिन उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके पास लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास उच्च शिक्षा यानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा है, उन पर तभी विचार किया जाएगा जब उनके पास न्यूनतम योग्यता यानी लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed