फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PRL Udaipur Recruitment 2026: Check Eligibility and Application Details for Trainee Posts

पीआरएल भर्ती 2026: अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में नौकरी का मौका, कितना मिलेगा वेतन और कौन कर सकता है आवेदन?

Wed, 30 Sep 2026 10:37 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 30 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने उदयपुर सौर वेधशाला परिसर में प्रशिक्षु भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह मौका टेलीस्कोप, ऑफिस और हिंदी ट्रांसलेशन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PRL Udaipur Recruitment 2026: Check Eligibility and Application Details for Trainee Posts
पीआरएल भर्ती 2026 - फोटो : AI

विस्तार

भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) ने उदयपुर सौर वेधशाला परिसर में 4 प्रशिक्षु पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी, ऑफिस ट्रेनी और हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी समेत अन्य पद शामिल हैं। यह भर्ती कौशल विकास कार्यक्रम के तहत की जा रही है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी हुआ है। इच्छुक और योग्य भारतीय नागरिक 14 अक्तूबर 2026 तक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी: इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में डिप्लोमा, बीई/बीटेक या फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स में एमएससी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता परीक्षा में कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। आयु 14 अक्तूबर 2026 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • ऑफिस ट्रेनी: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट, साइंस, लॉ या कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। इंजीनियरिंग उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है।
  • हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी: हिंदी में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएशन और अंग्रेजी विषय होना चाहिए। या अंग्रेजी में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएशन और हिंदी विषय होना जरूरी है। हिंदी अनुवाद का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 28,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए 2 सीटें हैं। वहीं, ऑफिस ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 23,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और इसके लिए 1 सीट निर्धारित है।

हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस पद के लिए भी 1 सीट उपलब्ध है।

क्या है जरूरी दस्तावेज?

आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जरूरी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी।

कैसे करें आवेदन

  • पीआरएल की आधिकारिक वेबसाइट www.prl.res.in पर जाएं।
  • ‘अवसर’ सेक्शन में जाकर ‘नौकरी रिक्तियां और फेलोशिप कार्यक्रम’ पर क्लिक करें।
  • ‘नौकरी विज्ञापन’ में संबंधित प्रशिक्षु पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • भरे हुए फॉर्म की स्कैन कॉपी तैयार करें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं।
  • सभी दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म को एक ही पीडीएफ फाइल में रखें।
  • पीडीएफ को recruit@prl.res.in पर ईमेल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed