फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Visva-Bharati Vacancy 2026: Direct Recruitment for 14 Teaching Posts, Salary Up to Rs 1.44 Lakh

विश्वभारती वैकेंसी 2026: केंद्रीय विवि में प्रोफेसर समेत 14 शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती, 1.44 लाख तक मिलेगा वेतन

Tue, 29 Sep 2026 06:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

विश्वभारती ने प्रोफेसर समेत 14 शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1.44 लाख रुपये तक शुरुआती वेतन मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2026 है।

विज्ञापन
Visva-Bharati Vacancy 2026: Direct Recruitment for 14 Teaching Posts, Salary Up to Rs 1.44 Lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

विश्वभारती, शांतिनिकेतन ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 14 शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती यूजीसी के 2018 के नियमों और समय-समय पर किए गए बदलावों के आधार पर होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन 28 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

विज्ञापन


योग्य भारतीय नागरिक 31 अक्तूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विश्वभारती के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

प्रोफेसर पद के लिए क्या है योग्यता?

प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी के साथ विश्वविद्यालय/कॉलेज में पढ़ाने या रिसर्च का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। पीयर-रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल में कम से कम 6 शोध पत्र और 120 का रिसर्च स्कोर जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक या पेशेवर कलाकार भी पात्र हो सकते हैं। इसके लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री, AIR/दूरदर्शन का 'A' ग्रेड और संबंधित क्षेत्र में 10 साल का बेहतरीन अनुभव जरूरी है। मूर्तिकला में विशेषज्ञता वांछनीय है।

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पात्रता की शर्तें

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में पीएचडी, कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 8 साल का पढ़ाने या रिसर्च का अनुभव जरूरी है। साथ ही कम से कम 7 शोध पत्र और 75 का रिसर्च स्कोर होना चाहिए।

क्रम संख्या 06 और 07 के लिए संबंधित क्षेत्र में 8 साल का अनुभव रखने वाले पारंपरिक या पेशेवर कलाकार भी पात्र हैं। AIR/दूरदर्शन का 'A' ग्रेड और विषय को पढ़ाने की क्षमता जरूरी है।

असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और यूजीसी/सीएसआईआर नेट या स्लेट/सेट पास होना चाहिए। नियमों के अनुसार पीएचडी उम्मीदवारों को एनईटी से छूट मिल सकती है। मान्य टॉप-500 विदेशी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।

क्रम संख्या 11 से 14 के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, 55% अंक और नेट/स्लेट/सेट या नियमों के अनुसार पीएचडी जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में उपलब्धि रखने वाले पारंपरिक या पेशेवर कलाकार भी पात्र हो सकते हैं।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

विश्वभारती में अगर बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, तो योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों की संख्या 1:15 के अनुपात तक सीमित की जा सकती है। शॉर्टलिस्टिंग यूजीसी नियम 2018 के तहत तय अकादमिक और रिसर्च स्कोर के आधार पर होगी।

अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेज, पूर्व सेवाओं और अन्य रिकॉर्ड का सत्यापन होगा। ज्वाइनिंग से पहले या बाद में पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

पद शैक्षणिक स्तर शुरुआती वेतन
प्रोफेसर लेवल 14 1,44,200 रुपये
एसोसिएट प्रोफेसर लेवल 13A 1,31,400 रुपये
असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल 10 57,700 रुपये

 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

विश्वभारती शिक्षण पदों के लिए आवेदन शुल्क पद के स्तर के अनुसार तय किया गया है। शैक्षणिक स्तर 14 और 13A के पदों के लिए 2,000 रुपये और शैक्षणिक स्तर 10 के पदों के लिए 1,600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले विश्वभारती की आधिकारिक वेबसाइट या चयन पोर्टल पर जाएं।
  • curec.samarth.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed