फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Prasar Bharati Recruitment 2025: Apply for Copy Editor, Reporter and Other 107 Posts

Prasar Bharati Vacancy: प्रसार भारती में निकलीं ढेरों नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी जरूरी शर्तें

Thu, 21 Aug 2025 04:27 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Aug 2025 04:27 PM IST
सार

Prasar Bharati Recruitment 2025: प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर, रिपोर्टर और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया, योग्यता की सभी शर्तें नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Prasar Bharati Recruitment 2025: Apply for Copy Editor, Reporter and Other 107 Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Prasar Bharati Recruitment 2025: प्रसार भारती में नौकरी का शानदारा मौका है। इस भर्ती के तहत कॉपी एडिटर, रिपोर्टर और अन्य 107 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक, बीए, एलएलबी या पीजी डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी में अच्छा लिखने का कौशल होना चाहिए और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समाचार को रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना आना चाहिए। साथ ही, किसी भी संगठन की वेबसाइट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को संभालने का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट मान्य और स्वीकार्य है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति की शर्तें

नियुक्ति पूरी तरह अनुबंध के आधार पर होगी। उम्मीदवार का प्रसार भारती में स्थायी नौकरी या नियमित होने का कोई अधिकार नहीं होगा। वह पूर्णकालिक काम करेगा और अनुबंध की अवधि में कोई दूसरी नौकरी या कार्यभार नहीं ले सकता। साथ ही, उसे अपने मुख्य काम के अलावा अतिरिक्त कार्य भी सौंपा जा सकता है।

अनुबंध और चयन संबंधी नियम

नियुक्ति को बिना कारण बताए एक महीने का नोटिस या एक महीने के वेतन के बदले में समाप्त किया जा सकता है। इस संविदात्मक नौकरी में पेंशन या अन्य नियमित लाभ नहीं मिलेंगे। प्रसार भारती को उम्मीदवारों की परीक्षा या साक्षात्कार कराने का अधिकार है और इसमें भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अंतिम चयन के समय पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। उम्मीदवारों को सभी मांगे गए दस्तावेजों की पूरी और साफ प्रति जमा करनी होगी। यदि दस्तावेज सही से जमा नहीं किए गए, तो उनकी उम्मीदवारी बिना सूचना के रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

केवल चयनित उम्मीदवारों से ही ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपने इनबॉक्स, स्पैम और जंक फोल्डर को चेक करते रहना चाहिए। जो उम्मीदवार प्रसार भारती में काम करने के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर प्रसार भारती वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आवेदन में कोई समस्या होने पर, स्क्रीनशॉट लेकर avedanhelpdesk@gmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed