{"_id":"601a568ad83a3a6fc0786ca9","slug":"police-recruitment-2021-recruitment-of-si-sub-inspector-and-constable-in-west-bengal-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Recruitment 2021: यहां शुरू हुई एसआई और कांस्टेबल की बंपर भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Police Recruitment 2021: यहां शुरू हुई एसआई और कांस्टेबल की बंपर भर्तियां
Wed, 03 Feb 2021 01:24 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती
- फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस
Police Recruitment 2021: अगर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू हुई हैं। ये भर्तियां एसआई, लेडी एसआई, कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों के लिए है। पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांस्टेबल के लिए 8,632 पदों और एसआई के 1088 पदों सहित कुल 9,720 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका
विज्ञापन
ऑफलाइन व ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी रखी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस कांस्टेबल और एसआई के 9720 पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया 22 जनवरी से शुरू हो गई है और अगले महीने की 20 तारीख तक चलेगी। अभ्यर्थी हर हाल में 20 फरवरी तक अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन
इन तारीखों को रखें याद
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 22 जनवरी, 2021
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख : 20 फरवरी, 2021
- ऑनलाइन एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन : 20 फरवरी 2021 तक
- सेव एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन : 23 फरवरी 2021 तक
- ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड : 20 फरवरी 2021 तक
- प्राप्ति रसीद का पुनर्मुद्रण : 24 फरवरी 2021 तक
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in है।
- यहां आप नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए साइन अप करें।
- निर्देशों के अनुसार चरण दर चरण आवेदन भरें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप आवेदन शुल्क भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन या ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें।