फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PGCIL: Government Job Opportunity for Diploma Holders, Field Supervisor Recruitment, Salary up to 1.5 Lakh

PGCIL Jobs: डिप्लोमा वालों के लिए सरकारी नौकरी, पीजीसीआईएल में फील्ड सुपरवाइजर की भर्ती; सैलरी 1.5 लाख तक

Wed, 12 Mar 2025 11:08 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 12 Mar 2025 11:08 AM IST
सार

PGCIL Recruitment 2025: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने फील्ड सुपरवाइजर (सेफ्टी) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा चुका है और इच्छुक उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PGCIL: Government Job Opportunity for Diploma Holders, Field Supervisor Recruitment, Salary up to 1.5 Lakh
PGCIL Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

PGCIL Recruitment: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड सुपरवाइजर (सेफ्टी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इसके लिए उम्मीदवार पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट (powergrid.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2025 है।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और आवश्यक अनुभव

फील्ड सुपरवाइजर (सेफ्टी) सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास फुल टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल (पावर), इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग, पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), सिविल, मैकेनिकल या फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त होना चाहिए। 

बी.टेक, बी.ई, एम.टेक या एम.ई योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।

इस पद के लिए अधिकतम आयुसीमा 29 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 25 मार्च 2025 तक गिनी जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 23,000 से 1,05,000 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, आईडीए (इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में तकनीकी ज्ञान, एप्टीट्यूड, अंग्रेज़ी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 300 रपये आवेदन शुल्क रखा गया है, हालांकि एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। यह भर्ती पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) द्वारा निश्चित अवधि के लिए की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed