फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   pgcil apprentice recruitment 2021 last date today pgcil vacancy details

PGCIL Apprentice Recruitment 2021: पीजीसीआईएल में 1110 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

Fri, 20 Aug 2021 02:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:42 PM IST
सार

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं।

विज्ञापन
pgcil apprentice recruitment 2021 last date today pgcil vacancy details
power grid - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत सरकार के बिजली अर्थात ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी पीजीसीआईएल यानी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई नौकरियां निकली हैं। पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है।

विज्ञापन

इसमें सिविल डिप्लोमा, स्नातक सिविल, इलेक्ट्रिकल आईटीआई, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान स्नातक और एचआर एग्जीक्यूटिव पेरोल और कर्मचारी डेटा प्रबंधन आदि के पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त, 2021 है।
विज्ञापन


पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2021 से शुरू हुई थी। पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 की पात्रता शर्तों को पूरा करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


PGCIL की क्षेत्रवार रिक्तियों का विवरण

  • कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
  • उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
  • उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
  • उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
  • पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
  • पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
  • ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
  • पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
  • पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
  • दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
  • दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114

कुल 1,110 पद

पीजीसीआईएल भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2021 को देर रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक भी सक्रिय है। उम्मीदवारों को पहले निम्नलिखित वेबसाइट में से एक portal.mhrdnats.gov.in या apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण करना चाहिए।  

पंजीकरण के बाद अब उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा और आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed