फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PET pattern of constable recruitment is the same-safalta

Delhi Constable Recruitment 2022: एक समान है कॉन्स्टेबल भर्तियों का PET पैटर्न, जानें इसमें किसकी होगी जांच

Wed, 10 Aug 2022 03:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 10 Aug 2022 03:40 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में इस वक्त हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। 
 

विज्ञापन
PET pattern of constable recruitment is the same-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में इस वक्त कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन भर्तियों के जरिये हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों को भरा जाना है। आयोग ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आठ जुलाई 2022 से 29 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे। SSC ने हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए भी परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जा सकती हैं। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Target Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक समान है इन भर्तियों के PET का पैटर्न :

दिल्ली पुलिस में निकली इन तीनों भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का पैटर्न तो अलग अलग है। लेकिन इन तीनों भर्तियों के लिए फिजिकल ऐनड्यूरेंस टेस्ट (PET) का पैटर्न एक समान है। दरअसल इन तीनों भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली PET में शामिल होने वाले 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन

कब होनी है परीक्षा :

SSC द्वारा हाल ही में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। आयोग ने अभी हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि आयोग ने कुछ समय पहले एक नोटिस जारी करके यह जानकारी दी थी कि इस भर्ती के लिए परीक्षा सितंबर के बदले अक्टूबर के महीने में आयोजित की जाएगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए भी परीक्षा की तारीखों का ऐलान SSC जल्द ही कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed