फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patna High Court recruitment exam admit card issued, know important guidelines

Patna HC Recruitment 2022: पटना हाई कोर्ट में भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें जरूरी दिशा-निर्देश

Sun, 24 Apr 2022 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 24 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भषाओं में होगी। लिखित परीक्षा पटना और मुजफ्फरपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
Patna High Court recruitment exam admit card issued, know important guidelines
Patna High Court Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Patna HC Admit Card 2022: पटना हाई कोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट पद के लिए आवेदन किया था, और जो 14 मई, 2022 को आयोजित होने लिखित परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले हैं। वे पटना हाई कोर्ट की अधिकारक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन

Patna HC Admit Card 2022: परीक्षा पैटर्न
पटना हाई कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट पद के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भषाओं में होगी। लिखित परीक्षा पटना और मुजफ्फरपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Patna HC Admit Card 2022: परीक्षार्थी इन बातों का रखे विशेष ध्यान  

  • उम्मीदवारों को डाउनलोड किए एडमिट कार्ड में दिए गए स्थान पर अपना पासपोर्ट फोटो चिपकाना होगा।
  • एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) फार्म पूरी तरह से अपनी लिखावट में भरना होगा। 
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने वैध पहचान प्रमाण पत्र की मूल कॉपी और फोटोकॉपी साथ ले लाना होगा।
  • उम्मीदवारो को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
  • ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा में सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

Patna HC Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले बिहार हाई कोर्ट की आधिकारिक patnahighcourt.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा 2022 न्यू फ्लैशिंग के लिए डाउनलोड एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि सहित अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed