फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC Recruitment 2022 sarkari naukri jr assistant post online registration starts from 22 december

OSSC Recruitment 2022: ओएसएससी में निकलीं सरकारी भर्तियां, जानिए आवेदन का तरीका और पदों की जानकारी  

Sun, 19 Dec 2021 02:04 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 19 Dec 2021 02:04 PM IST
सार

Sarkari Naukri: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट के 140 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 22 दिसंबर, 2021 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
OSSC Recruitment 2022 sarkari naukri jr assistant post online registration starts from 22 december
Sarkari Naukri OSSC Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट के 140 पदों पर भर्ती निकाली हैं। ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों में इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर, 2021 से 24 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों से आयोग ने कहा है कि वह ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरें।

विज्ञापन

ओडिशा सरकार के वित्त विभाग, अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) विकास विभाग, गृह विभाग जैसे विभागों में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकली है। उम्मीदवार 200 रुपये के आवेदन शुल्क के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

ओएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की तिथि -  22 दिसंबर, 2021 से 24 जनवरी, 2022
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क - 22 दिसंबर, 2021 से 24 जनवरी, 2022
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि - 22 दिसंबर, 2021 से 31 जनवरी, 2022

OSSC Recruitment में आयु सीमा क्या है?

अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), पीडब्ल्यूडी, महिलाओं को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट दी गई है।
 

OSSC Recruitment की चयन प्रक्रिया?

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर कौशलता परीक्षा (प्रेक्टिकल) , दस्तावेजों का सत्यापन जैसे मानदंडों के तहत अभ्यर्थियों का इन पदों पर चयन होगा।
 

विज्ञापन

Sarkari Naukri OSSC Recruitment की शैक्षणिक पात्रता?

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या कंप्यूटर कौशलता के ज्ञान के साथ 3 परीक्षाओं को पास कर चुके अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

OSSC Recruitment में कितना मिलेगा वेतन?

जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए 13,300 रुपये का प्रति महीने वेतन एक साल की अवधि के लिए ओडिशा ग्रुप सी व डी के पदों के नियमों के अधीन मिलेगा।
 

Sarkari Naukri OSSC Recruitment ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन के अनुभाग पर क्लिक करें।
  • 22 दिसंबर, 2021 से ऑनलाइन आवेदन का लिंक सक्रिय हो जाएगा।
  • पहली बार आवेदन कर रहे अभ्यर्थी नए यूजर के लिंक पर क्लिक करें।
  • जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के नए यूजर लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉग इन पेज खुलेगा।
  • अब अपनी जानकारियों को भरें।
  • आवेदन पत्र को जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed