फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC CGL 2023 Registration starts today at ossc.gov.in for 495 posts of Group B and C

OSSC CGL Recruitment 2023: इस राज्य में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रही पंजीकरण प्रक्रिया

Sat, 14 Oct 2023 09:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 09:50 AM IST
सार

OSSC CGL Recruitment 2023: ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण की शुरुआत आज से होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
OSSC CGL 2023 Registration starts today at ossc.gov.in for 495 posts of Group B and C
OSSC CGL recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

OSSC CGL Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग आज, यानी 14 अक्तूबर, 2023 को ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। जो उम्मीदवार ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्ती की इस संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएससी की आधिकारिक साइट - ossc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

OSSC CGL Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया 11 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र 14 नवंबर, 2023 तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 495 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OSSC CGL Recruitment 2023: पात्रता मानदंड

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

OSSC CGL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ossc.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • पेज पर उपलब्ध ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed