फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC CGL 2021 Admit Card Released at ossc.gov.in know how to download sarkari naukri

OSSC CGL 2021 Admit Card: ओडिशा एसएससी ने जारी किया सीजीएल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Mon, 03 Oct 2022 01:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 01:07 PM IST
सार

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 233 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
OSSC CGL 2021 Admit Card Released at ossc.gov.in know how to download sarkari naukri
OSSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

OSSC CGL Admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा/CGLE 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा के प्रवेश पत्र को केवल ऑनलाइन मोड में ही जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जान
विज्ञापन


OSSC CGL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या CGLE 2021 परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 20 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


OSSC CGL Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 233 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत ग्रुप-बी के पदों के लिए है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


OSSC CGL Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CGLE 2021 भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed