ओडिशा : मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा 28 अप्रैल को होगी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है।
विस्तार
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर के पद पर जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च, 2021 को शुरू हुई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम ऑनलाइन होगा। परीक्षा के आयोजन के लिए कुल 15 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेना जरूरी है।
ओपीएससी की चयन प्रक्रिया
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की ओर से जब इस भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई थी तो उसमें कहा गया था कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
कुल 2452 रिक्त पदों पर होगी नियुक्तियां
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2452 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कोई भी अन्य जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
ऐसे करें डाउनलोड प्रवेश पत्र
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद, मेडिकल ऑफिसर भर्ती प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर क्रेडेंशियल्स दर्ज कर एंटर बटन दबाएं।
- आपके सामने स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।