फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Medical Officer hall tickets 2025 released at opsc.gov.in, direct link to download here

OPSC MO Admit Card: ओपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, आठ जून को होगी परीक्षा

Tue, 03 Jun 2025 02:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 02:29 PM IST
सार

OPSC Admit Card 2025: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह परीक्षा 8 जून, 2025 को ओडिशा के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
OPSC Medical Officer hall tickets 2025 released at opsc.gov.in, direct link to download here
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

OPSC Medical Officer Hall Tickets 2025: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने मंगलवार, 3 जून को मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in. से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा का नाम, पीपीएसएएन और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। 

विज्ञापन

8 जून को होगी परीक्षा

यह परीक्षा 8 जून, 2025 को ओडिशा के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 200 प्रश्नों वाला एक पेपर होगा, जिसके कुल 200 अंक होंगे।

OPSC MO Exam Pattern: परीक्षा का पैर्टर्न

प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे जिनका OMR मूल्यांकन किया जाएगा। उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसके मुताबिक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% अंक काटे जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5248 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

अधिक संबंधित विवरण के लिए, उम्मीदवारों को ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड की जांच करें। 
  • आगे की जरूरत के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed