DSSSB Recruitment 2022: किस आधार पर होगा चयन, क्या लिखित परीक्षा में लागू होगी निगेटिव मार्किंग
DSSSB ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर लेबर वेल्फेयर इंस्पेक्टर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां करा रहा है। इच्छुकउम्मीदवार 28 जुलाई से 27 अगस्त 2022 तक डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। इसके जरिए दिल्ली सरकार के कई विभागों के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 547 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें टीजीटी, पीजीटी, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर, असिस्टेंट स्टोर कीपर, स्टोर अटेंडेंट, अकाउंटेंट, टेलर मास्टर, समेत कई महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं। वो उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक हैं उन्हें जल्द से जल्द बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करलेनी होगी। गौरतलब है कि उम्मीदवार 28 जुलाई से लेकर 27 अगस्त 2022 तक फार्म भर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स डीएसएसएसबी द्वारा जारी की गई अधिसूचना को भी देख सकते हैं। वहीं अगरआप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिएकरेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी द्वारा सैकड़ों पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के आधार पर चयनित किया जाएगा। लिखित परीक्षाएं प्री व मेंस दो तरह की होंगी। प्राथमिकएग्जाम में सफल कैंडिडेट्स को ही टियर - II के लिए पात्र माना जाएगा। इसके अलावा कुछ पदों पर स्किल टेस्ट के आधार पर भी चयन होगा। ऐसे कैडिडेट्स को प्री - एग्जाम क्रैक करने के बाद स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रीलिम्स एग्जाम में एक-चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना को विस्तार से पढ़करसमझ सकते हैं।
किसको मिलेगा कितना वेतन
पद का नाम
वेतनमान
मैनेजर अकाउंट्स
93,00 से 34,800 तक
डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स
93,00 से 34,800 तक
सहायक स्टोरकीपर
52,00 से 20,202 तक
जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर
52,00 से 20,202 तक
स्टोर अटेडेंट
52,00 से 20,202 तक
अकाउंटेंट्स
52,00 से 20,202 तक
टेलर मास्टर
52,00 से 20,202 तक
अन्य पदों के वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी किए गए विस्तृत नोटिफिकेशन को अवश्य देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशनलें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।