Odisha Police Recruitment 2024: 12वीं पास के लिए पुलिस में जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
Odisha Police Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस ने जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। इसके लिए 38 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
विस्तार
Odisha Police Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस ने जूनियर क्लर्क (DPO कैडर) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी गई है। पात्र उम्मीदवार 13 अक्तूबर रात 10 बजे तक ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं । आवेदन सुधार विंडो 16 से 18 अक्तूबर, 2024 तक खुलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क भुगतान नहीं करना होगा।
Odisha Police Junior Clerk Vacancy: रिक्ति विवरण
ओडिशा पुलिस के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 177 जूनियर क्लर्क के रिक्त पदों को भरना है। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- अनारक्षित - 07
- एसईबीसी - 19
- एससी - 88
- एसटी - 63
शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों को +2 परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता के साथ बेसिक कंप्यूटर कौशल का ज्ञान होना चाहिए। ओडिशा से बाहर के बोर्ड्स/परिषद आदि से परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित दो दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे:
- ओडिशा राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/विश्वविद्यालय से समकक्षता का प्रमाण।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/विश्वविद्यालय से उनके संस्थान की संबद्धता।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: 1 जनवरी 2024 को 21 से 38 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों को लिखित परीक्षा और व्यावहारिक कौशल परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे - पेपर I [भाषा परीक्षण (अंग्रेजी और ओडिया) वस्तुनिष्ठ] और [सामान्य ज्ञान (वस्तुनिष्ठ)] और पेपर II [बेसिक अंकगणित, गणित और तर्क (वस्तुनिष्ठ)] और [बेसिक कंप्यूटर कौशल (वस्तुनिष्ठ)]।
जूनियर क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर जूनियर क्लर्क (डीपीओ कैडर) आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज जमा करें और फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।