फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Junior Teacher Recruitment Online application begins today at osepa.odisha.gov.in

Teacher Recruitment 2023: आज से होगी जूनियर शिक्षक के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Wed, 13 Sep 2023 10:11 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

Odisha Teacher Recruitment 2023: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों की बंपर भर्ती की शुरुआत आज से करने वाला है। पात्रता मानदंड और आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।
 

विज्ञापन
Odisha Junior Teacher Recruitment Online application begins today at osepa.odisha.gov.in
Teacher Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Odisha Teacher Recruitment 2023: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत आज से होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

10 अक्तूबर तक करें आवेदन

ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 की शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

प्राधिकरण के अनुसार जूनियर शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। प्राथमिक कक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के कक्षा 12 या समकक्ष में 50 प्रतिशत अंक और प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या प्रारंभिक शिक्षा में चार साल का डिप्लोमा होना चाहिए या शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए आवेदन करने वालों के पास स्नातक की डिग्री और प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या स्नातक या पीजी और बीएड में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और एक साल की बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in पर जाएं।
  • 'जूनियर शिक्षक भर्ती 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को सेव और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed