फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   o level computer knowledge will be compulsory for upsc.

सरकारी विभाग में बंपर भर्ती, 572 पद खाली

Thu, 01 Jan 2015 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
o level computer knowledge will be compulsory for upsc.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नए साल में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) समेत चार भर्तियों से शुरुआत करने जा रहा है। इनके लिए आवेदन मांगा गया है।

विज्ञापन


आरओ-एआरओ भर्ती के लिए स्नातक के साथ अभ्यर्थियों को ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है। इसका सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के साथ सामान्य अध्ययन के सिलेबस में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आयोग ने आरओ-एआरओ के अलावा सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) तथा सीधी भर्ती के पदों के लिए आवेदन मांगा है। इनके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है। इसके बाद आवेदन तीन फरवरी तक हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ-एआरओ के 572 पदों पर भर्ती

o level computer knowledge will be compulsory for upsc.

खास यह कि इस बार आयोग ने आवेदन के समय ही पदों की संख्या घोषित कर दी है। आरओ-एआरओ के कुल 572 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से विकलांग के तीन पद के लिए विशेष चयन के तहत भर्ती होगी।

हालांकि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ पदों की संख्या बढ़ने की बात भी कही जा रही है। इसके बाद पीसीएस-2015 के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी है।

आगामी भर्ती से पीसीएस का परीक्षा प्रारूप बदलने की उम्मीद है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। हालांकि अंतिम रूप से फैसला होना बाकी है। समय रहते निर्णय हो गया तो फरवरी-मार्च में विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।

आयोग के अफसरों के अनुसार इनके अलावा इस बार लोअर सबऑर्डिनेट के तहत भी बंपर भर्ती की उम्मीद है। 2015 में लोअर सबऑर्डिनेट के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed