फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NVS Recruitment 2024: Exam Dates Announced for 1377 Non-Teaching Posts, Exams Begin from May 14

NVS Job 2024: एनवीएस गैर-शिक्षण पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित, 1377 रिक्तियों के लिए 14 मई से एग्जाम शुरू

Fri, 21 Mar 2025 11:57 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Mar 2025 11:57 AM IST
सार

Navodaya Vidyalaya NVS Various Post 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 के तहत 1377 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा 14 से 19 मई 2025 के बीच विभिन्न पदों के लिए निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
NVS Recruitment 2024: Exam Dates Announced for 1377 Non-Teaching Posts, Exams Begin from May 14
Exam Date 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 के तहत 1377 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1,377 गैर-शिक्षण पदों को भरना है, जिसमें स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सचिवालय सहायक (मुख्यालय/आरक्यू कैडर), मेस हेल्पर, लैब अटेंडेंट, सहायक अनुभाग अधिकारी, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, ऑडिट सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, महिला स्टाफ नर्स, खानपान पर्यवेक्षक, इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर, कानूनी सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 परीक्षा शेड्यूल

क्र. सं. पद का नाम परीक्षा की तिथि शिफ्ट
01 कैटरिंग सुपरवाइजर 14.05.2025 सुबह
02 मेस हेल्पर 14.05.2025 शाम
03 ऑडिट असिस्टेंट 15.05.2025 सुबह
04 स्टेनोग्राफर 15.05.2025 शाम
05 लीगल असिस्टेंट 15.05.2025 शाम
06 महिला स्टाफ नर्स 16.05.2025 सुबह
07 कंप्यूटर ऑपरेटर 16.05.2025 सुबह
08 इलेक्ट्रीशियन-कम-प्लम्बर 16.05.2025 शाम
09 जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर 16.05.2025 शाम
10 मल्टी टास्किंग स्टाफ (मुख्यालय/आरओ कैडर) 17.05.2025 सुबह
11 जूनियर सचिवालय सहायक (मुख्यालय/आरओ कैडर) 17.05.2025 शाम
12 जूनियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) 18.05.2025 सुबह
13 लैब अटेंडेंट 18.05.2025 शाम
14 सहायक अनुभाग अधिकारी 19.05.2025 सुबह

 यह भी पढ़ें: फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले करें जांच, तुरंत करें शिकायत; यूजीसी ने जारी किया गाइडलाइंस

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा 1377 नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

शुल्क भुगतान और सुधार की अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 14 मई 2024 निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन में सुधार करना हो, तो वे 16 से 18 मई 2024 तक अपने विवरण संपादित कर सकते हैं। 

कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

आधिकारिक नोटिय में लिखा है, कि परीक्षा शहर के विवरण सहित प्रवेश पत्र समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर परीक्षा से 15 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्र के विवरण और परीक्षा कार्यक्रम के साथ प्रवेश पत्र परीक्षा से 2 दिन पहले इसी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed