फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Releases Important Notice For Students, Warns Against Fake Universities Awarding Degrees, read details

UGC: फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले करें जांच, तुरंत करें शिकायत; यूजीसी ने जारी किया गाइडलाइंस

Fri, 21 Mar 2025 11:32 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Mar 2025 11:32 AM IST
सार

UGC Guidelines: यूजीसी ने फर्जी विश्वविद्यालयों द्वारा अवैध डिग्री जारी करने के बढ़ते मामलों पर चेतावनी जारी की है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें।  

विज्ञापन
UGC Releases Important Notice For Students, Warns Against Fake Universities Awarding Degrees, read details
UGC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)) ने बिना अनुमति डिग्री कार्यक्रम की पढ़ाई कराने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि यदि उन्हें किसी उच्च शिक्षण संस्थान की अनुमति के बगैर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने की जानकारी मिलती है तो वे इसकी सूचना यूजीसी को दें। आयोग ने छात्रों और अभिभावकों से उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले से पहले अनुमति जांचने का आग्रह भी किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य अधिनियम और केंद्रीय अधिनियम या प्रांतीय अधिनियम के तहत स्थापित या यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत स्थापित शिक्षण संस्थान ही अनुमति के बाद डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत हैं। यूजीसी को जानकारी मिली है कि कई संस्थान प्रावधानों के विपरीत डिग्री प्रदान कर रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के साथ फर्जी संस्थानों के बारे में यूजीसी वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंएनवीएस गैर-शिक्षण पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित, 1377 रिक्तियों के लिए 14 मई से एग्जाम शुरू

फर्जी विश्वविद्यालयों की रिपोर्टिंग और सतर्कता जरूरी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बिना मान्यता वाले शैक्षणिक कार्यक्रम चलाने वाले फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने छात्रों और आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संस्थान द्वारा अवैध रूप से डिग्री प्रदान करने की जानकारी मिले, तो वे ugcampc@gmail.com पर ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे यूजीसी को ऐसे संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

यूजीसी ने छात्रों को आगाह किया है कि वे किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति की पुष्टि करें। इसके लिए वे यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट और नोटिस चेक करते रहें। यह कदम छात्रों के शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिग्री प्राप्त करना ही सही करियर विकल्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed