फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NVS Non-Teaching Result 2022 Announced by Navodaya Vidyalaya Samiti Check Recruitment Exam Sarkari Result

NVS Recruitment Result: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Wed, 29 Jun 2022 12:02 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

NVS Recruitment Result: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
NVS Non-Teaching Result 2022 Announced by Navodaya Vidyalaya Samiti Check Recruitment Exam Sarkari Result
NVS Non-Teaching Result 2022 - फोटो : social media

विस्तार

NVS Non-Teaching Result 2022 Out: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने 08 से 13 मार्च, 2022 तक विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी 20 मार्च को जारी की गई थी। परिणाम दस्तावेजों में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के आवेदन अनुक्रम संख्या, रोल नंबर, नाम और अन्य विवरण शामिल हैं। ये उम्मीदवार चयन के अगले चरण के लिए उपस्थित होंगे। नवोदय विद्यालय समिति भर्ती अभियान एनवीएस द्वारा अधिसूचित उत्तर पूर्व क्षेत्र और हार्ड स्टेशनों में कुल 1925 विभिन्न पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और सहायक आयुक्त और जेई (सिविल) के पदों के लिए साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे जबकि अन्य सभी पदों के लिए कौशल परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। साक्षात्कार और कौशल/ ट्रेड परीक्षा का कार्यक्रम यथासमय समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसलिए साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से समिति की वेबसाइट देखें।

विज्ञापन

NVS Non-Teaching Recruitment Result 2022 ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत, गैर-शैक्षणिक पदों के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. एनवीएस गैर-शैक्षणिक भर्ती परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. इसके बाद अपने परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed