फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NVS Admit Card Released Heres How to Download Know All Details Sarkari Naukri Sarkari Exam Navodaya Vidyalaya Bharti

NVS Admit Card Released: नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किए एडमिट कार्ड, परीक्षा 08 मार्च से शुरू होगी

Mon, 28 Feb 2022 02:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 02:46 PM IST
सार

Navodaya Vidyalaya Samiti Admit Card Released: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 08 से लेकर 13 मार्च, 2022 के बीच आयोजित होने वाले कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन
NVS Admit Card Released Heres How to Download Know All Details Sarkari Naukri Sarkari Exam Navodaya Vidyalaya Bharti
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NVS Recruitment 2022 (Sarkari Naukri): नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की ओर से की जा रही एनवीएस भर्ती 2022 के अंतर्गत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए सीबीटी परीक्षा मार्च में के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जानी है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 08 से लेकर 13 मार्च, 2022 के बीच आयोजित होने वाले कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जनवरी में जारी हुई थी भर्ती अधिसूचना

एनवीएस भर्ती के तहत नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जनवरी 2022 में एक अधिसूचना जारी कर सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।  एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना जेएनवी और मुख्यालय / आरओ कैडर के लिए थी। इन रिक्तियों के लिए 10 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग स्तर के अनुसार, सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनवीएस भर्ती परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में

क्रसं पद का नाम परीक्षा तिथि
1 महिला स्टाफ नर्स 08.03.2022
2 कैटरिंग सहायक
3 इलेक्ट्रिशियन कम प्लंबर
4 स्टेनोग्राफर
5 कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) 09.03.2022
6 लैब अटेंडेंट
7 सहायक अनुभाग अधिकारी 10.03.2022
8 मल्टी टास्किंग स्टाफ (मुख्यालय/क्षेत्रीय कार्यालय कैडर)
9 ऑडिट असिस्टेंट 11.03.2022
10 कनिष्ठ सचिवालय सहायक (मुख्यालय/क्षेत्रीय कार्यालय कैडर)
11 कंप्यूटर ऑपरेटर
12 मैस हेल्पर 12.03.2022
13 कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी
14 सहायक आयुक्त (प्रबंधन)
15 कनिष्ठ अभियंता(सिविल)
16 सहायक आयुक्त 13.03.2022 
विज्ञापन

सीबीटी के बाद कुछ पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हालांकि, कुछ रिक्तियों के लिए, सीबीटी और साक्षात्कार दोनों में प्राप्त योग्यता के आधार पर अंतिम भर्ती के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अभी से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही एडमिट कार्ड पर प्रकाशित जानकारी की भी जांच कर लें। आवश्यक होने पर नवोदय विद्यालय समिति के सहायता प्रकोष्ठ पर संपर्क कर उसमें सुधार करवा सकते हैं। परीक्षा संबंधी नवीनतम और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की भी सलाह दी जाती है। 
 

ऐसे डाउनलोड करें एनवीएस भर्ती 2022 एडमिट कार्ड 

  1. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर,  के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  3. आवेदन करने के लिए एक वैध ई-मेल आईडी और फोन नंबर तैयार रखें।
  4. सभी विवरण देकर अपना पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र भरना शुरू करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
     

इन पदों के लिए होगी एनवीएस भर्ती 2022 परीक्षा

  1. सहायक आयुक्त : 07 पद
  2. महिला स्टाफ नर्स : 82 पद
  3. सहायक अनुभाग अधिकारी : 10 पद
  4. लेखा परीक्षा सहायक : 11 पद
  5. कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी : 04 पद
  6. कनिष्ठ अभियंता : 01 पद
  7. आशुलिपिक : 22 पद
  8. कंप्यूटर ऑपरेटर : 04 पद
  9. खानपान सहायक : 87 पद
  10. कनिष्ठ सचिवालय सहायक : 630 पद
  11. इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर : 273 पद
  12. लैब अटेंडेंट : 142 पद
  13. मैस हेल्पर : 629 पद
  14. मल्टी टास्किंग स्टाफ : 23 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed