CTET 2022: बढ़ी है CTET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, जानें आप कितनी बार ले सकते हैं इसमें हिस्सा
CTET 2022 2 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के स्कूलों के साथ अन्य कई जगहों पर शिक्षकों की भर्ती निकलने के बाद आवेदन करने का मौका मिलता है। इसलिए शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बढ़चढ़ कर इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। CBSE ने हाल ही में अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी है कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाएगा। हालांकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरूहोगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिलहोने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CTET Online Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
बढ़ी है CTET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या :
पिछले साल CTET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दरअसल CTET 2021 के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 18,92,276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 14,95,511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि इससे पहले आयोजित को गई CTET के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 16,11,423 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 12,47,217 अभ्यर्थियोंने ही इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं CTET 2021 के पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 16,62,886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 12,78,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि इससेपहले आयोजित को गई CTET के पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 14,47,551 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 11,04,454 अभ्यर्थियों ने ही इसमें हिस्सा लिया था। इस बार भी इसके दोनों पेपर्सको मिलाकर 35 से 36 लाख अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आप कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा :
अगर आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आपको इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कितने मौके मिलेंगे तो आपको इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल CTET में हिस्सा लेने वालेअभ्यर्थी अगर इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं या उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो वो अगले CTET में शामिल होकर अपने स्कोर को सही कर सकते हैं। एक अभ्यर्थी जितनी बार चाहे उतनी बार इस परीक्षा मेंशामिल हो सकते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं। साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा भी लागू नहीं कि गई है और 17 साल से अधिक के सभी अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।