फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Nuclear Power Corporation of India Limited recruitment last date extended apply on npcilcareers.co.in

NPCIL Recruitment: एनपीसीआईएल में भर्ती के लिए बढ़ाई गई आवेदन की आखिरी तारीख, उम्मीदवारों को मिला मौका

Fri, 06 Jan 2023 09:37 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 06 Jan 2023 09:37 AM IST
सार

NPCIL Recruitment 2022: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल नर्स, फार्मासिस्ट, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Nuclear Power Corporation of India Limited recruitment last date extended apply on npcilcareers.co.in
NPCIL, एनपीसीआईएल, - फोटो : NPCIL

विस्तार

NPCIL Recruitment 2022: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल नर्स, फार्मासिस्ट, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया का कल यानी पांच जनवरी को आखिरी दिन था। लेकिन इसे अब आगे बढा़ दिया गया है। 

विज्ञापन

इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह भर्ती अभियान काकरापार गुजरात साइट पर 243 वैज्ञानिक सहायक, वजीफा प्रशिक्षु, पैरामेडिकल, सहायक ग्रेड -1 और स्टेनो ग्रेड -1 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एनपीसीआईएल भर्ती के लिए इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब 20 जनवरी 2023 शाम 4 बजे तक समय मिल गया है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके थे वे अब आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

NPCIL Recruitment 2022  शैक्षिक योग्यता

  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी- संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट- संबंधित ट्रेड में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा।
  • नर्स ए- 12वीं पास होने के साथ नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग।
  • फार्मासिस्ट बी– 12वीं पास होने के साथ फार्मेसी में दो साल का डिप्लोमा और तीन महीने की फार्मेसी की ट्रेनिंग। इसके साथ ही केंद्र या राज्य फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

NPCIL Recruitment 2022 के आयु सीमा मानदंड

नर्स 18 से 30 वर्ष, साइंटिफिक असिस्टेंट/सी 18 से 35 वर्ष, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी 18 से 30 वर्ष, स्टाइपेंडरी ट्रेनी 18 से 25 वर्ष/18 से 24 वर्ष ,फार्मासिस्ट/बी 18 से 25 वर्ष, सहायक ग्रेड-1 21 से 28 वर्ष, स्टेनो जीआर-1 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर अप्लाई Scientific Asst, Pharmacist and other posts के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार सटीकता के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

NPCIL Recruitment में इतना मिलेगा वेतन

  • नर्स और साइंटिफिक असिस्टेंट : 44,900/- रुपये
  • सहायक जीआर-1 : 25,500/- रुपये
  • स्टेनो जीआर-1 : 25,500/- रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed