NTA NEET 2021: NEET 2021 के परिणाम हो गए हैं जारी, जानिए इस बार उत्तर प्रदेश में कितनी MBBS सीटों पर होगा एडमिशन
NTA ने NEET 2021 के लिए परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार की NEET में कट ऑफ स्कोर पिछले साल के अपेक्षा कम हो गया है।
विस्तार
मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। NTA ने इस परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर को जारी किया। NTA ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके NEET की आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब जल्द ही कॉउंसलिंग आयोजित की जाएगी और कैंडिडेट अपने स्कोरकार्ड के साथ काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
यूपी में इस वक्त इतनी है मेडिकल सीटों की संख्या :
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में इस वक्त MBBS की लगभग 7000 से अधिक सीटें मौजूद हैं। NEET 2021 के रिजल्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश में तकरीबन 7528 MBBSसीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में खुले 7 नए मेडिकल कॉलेजों के 700 सीटों पर भी इसी साल से एडमिशन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो राज्य में MBBS की सीटों में और भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि राज्य में MBBS की कुल सीटों पर 15 फीसदी ऑल इंडिया रैंक से सीटें भरी जाती हैं। जबकि, 85 फीसदी सीटों पर स्टेट रैंक से सीट आवंटित की जाती है।
कटऑफ में आई है गिरावट :
अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए NEET कटऑफ 2020 के मुकाबले इस बार कम रहा। पिछले साल जहां 720 से 147 मार्क्स तक नीट का कटऑफ रहा था। वहीं इस साल अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ अधिकतम 720 से न्यूनतम 138 तक रहा। जबकि OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इस बार का NEET कटऑफ 2020 के 146-113 के मुकाबले 137-108 पर आ गया है। गौरतलब है कि NEET (UG) 2021 के लिए जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 50th परसेंटाइल है। जबकि OBC, SC और ST के लिए यह 40th परसेंटाइल है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप NEET, NDA&NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।