Allahabad HC Recruitment: ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल
Allahabad HC Recruitment: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर, ग्रुप 'सी', ग्रुप 'डी' और ड्राइवर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic पर जाकर परीक्षा से संबंधित नोटिस देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Allahabad HC Recruitment: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर, ग्रुप 'सी', ग्रुप 'डी' और ड्राइवर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic पर जाकर परीक्षा से संबंधित नोटिस देख सकते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की परीक्षा एनटीए द्वारा 10, 11, 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी।
ऑफलाइन लिखित परीक्षा
इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3932 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1186 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड- III के पद के लिए हैं, 1021 ग्रुप 'सी' क्लेरिकल कैडर पदों के लिए, 26 ड्राइवर (श्रेणी 'सी' ग्रेड IV) और ग्रुप 'डी' कैडर पदों के लिए 1699 के लिए हैं। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग तारीखों/पालियों में पोस्ट-वार ऑफलाइन लिखित परीक्षा (ओएमआर शीट पर) आयोजित करेगा। इसके बाद हिंदी और अंग्रेजी कंप्यूटर टाइप टेस्ट, हिंदी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट और तकनीकी ड्राइविंग टेस्ट, जहां भी लागू हो, आयोजित किया जाएगा।
इतने पदों पर भर्ती
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 3932 ग्रुप डी, स्टेनो, ड्राइवर, जूनियर असिस्टेंट, पेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों यानी https://recruitment.nta.nic.in और www.allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती प्रकिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला ओएमआर-आधारित ऑफलाइन टेस्ट। दूसरा ड्राइविंग टेस्ट के लिए ड्राइवर टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट + स्टेनो पदों के लिए स्टेनोग्राफी टेस्ट, (जूनियर असिस्टेंट और पेड अपरेंटिस पदों के लिए कंप्यूटर पर इंडी और इंग्लिश टाइप टेस्ट, ग्रुप डी पदों के लिए ओएमआर आधारित ऑफलाइन टेस्ट)