फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NRHM Arunachal Pradesh Recruitment 2020: 50 Vacancies for Staff Nurse through CCCHN Course

NRHM Recruitment 2020: स्टाफ नर्स की नौकरियां, 24 अगस्त तक हर हाल में करें आवेदन 

Thu, 13 Aug 2020 11:12 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Aug 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
NRHM Arunachal Pradesh Recruitment 2020: 50 Vacancies for Staff Nurse through CCCHN Course
डॉक्टर - फोटो : pixabay

NRHM Arunachal Pradesh Recruitment 2020: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) अरुणाचल प्रदेश ने स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्टाफ नर्स की नौकरी खोज रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2020 या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन जमा करने की शुरुआत: 7 अगस्त 2020
-आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2020

 

अरुणाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल, नाहरलागुन से सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी / विज्ञान में स्नातक नर्सों के लिए पंजीकृत  की तारीख 28 अगस्त 2020 रखी गई है। वहीं,  एडमिट कार्ड जारी करना / रोल नं व लिखित परीक्षा  के लिए चयन प्रक्रिया 28 अगस्त 2020 तक कर दी जाएगी। लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2020 को होगी। स्टाफ नर्सिंग की इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के लिए मूल्यांकन कार्य व परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया एक सितंबर 2020 तक  पूरी होगी। 

इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों की लाइव खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बता दें कि लिखित परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन होगा। एक सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक चयनित उम्मीदवारों का बाउंड साइन हो जाएगा।

स्टाप नर्स के कुल पद- 50

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM अरुणाचल प्रदेश भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: अरुणाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल, नाहरगुन में पंजीकृत नर्सिंग में जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी / बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई।

स्टाफ नर्स पदों के लिए आयु सीमा
सामान्य - 35 वर्ष
एससी / एसटी - 40 वर्ष

इसे भी पढ़ें-ये हैं जॉब की पांच बड़ी खबरें जो आपको बताएंगी कहां-कहां हो रही हैं भर्तियां?


स्टाफ नर्स पदों के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार "सामुदायिक स्वास्थ्य में 6-6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स फॉर नर्सेज के लिए आवेदन" मेंशन करते हुए 24 अगस्त 2020 तक या उससे पहले जिले के संबंधित जिला चिकित्सा अधिकारी को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed