फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NRA CET 2021: Start of CET for jobs in SSC, Bank and Railways, know when and for how many posts this exam will be held-safalta

NRA CET 2021: SSC, बैंक और रेलवे में नौकरियों के लिए CET की शुरुआत, जानें कब और कितने पदों के लिए होगी ये परीक्षा

Thu, 08 Jul 2021 04:55 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 08 Jul 2021 04:55 PM IST
सार

देश भर में CET की शुरुआत अगले साल से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए CET की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
NRA CET 2021: Start of CET for jobs in SSC, Bank and Railways, know when and for how many posts this exam will be held-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि केंद्र सरकार में नौकरियों के लिए जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)लागू किए किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) का गठन किया जा चुका है सरकारी क्षेत्र में उन नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीईटी का आयोजन करेगा जो कि वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से भर्ती की जाती है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने IBPS, रेलवे (RRB, RRC)और SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देशय से CET लागू करने की पहल की थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस प्रक्रिया में तेज़ी नहीं आ पाई और अब यह एग्जाम अगले साल से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आखिर क्या फर्क है NRA और CET में

NRA यानी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी जिसे राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी भी कहा जाता है जिसे केन्द्रीय विभागों जैसे रेलवे, एसएससी, बैंक में खाली पड़े नॉन-गजटेड पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की सभी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि अबसे जल्द ही केंद्र की भर्तियों के लिए भी कॉमन एंट्रेस एग्जाम की व्यवस्था लागू की जा रही है जिसके तहत स्टाफ सिलेक्शन कमीशन, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एण्ड सिलेक्शन द्वारा आयोजित की जाने वाली गैर-तकनीक पदों की भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को CET में सफलता प्राप्त करनी होगी जो कि वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी उम्र के युवा दे सकेंगे यह एग्जाम 

आपको बता दें कि सीईटी में अभ्यर्थी के बैठने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। यदि कोई राज्य सीईटी के स्कोर से भर्ती करना चाहता है तो उसे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीईटी से समय एवं धन दोनों की बचत होगी। सीईटी मल्टीपल च्वॉइस (बहुविकल्प) प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी और इसका स्कोरकार्ड तीन वर्षो तक मान्य होगा। 

पूरे भारत की कितनी भाषाओं में होगी सीईटी 

वे अभ्यर्थी जो इस बात को लेकर खासा परेशान है कि आखिर पूरे देश के लिए एक ही परीक्षा कराए जाने के इस फैसले के बाद कितनी लैंग्वेज में एग्जाम पेपर तैयार किया जाएगा जिसे जवाब देते हुए कार्मिक सचिव सी.चन्द्रमौली ने बताया कि यह एजेंसी 12भाषाओं में परीक्षा का आयोजन करेगी जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का स्कोर तीन वर्ष तक वैध माना जाएगा ।इसके अलावा उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार के लिए आगामी परीक्षा में भी बैठ सकते हैं। 

कितने पदों के लिए होगी यह परीक्षा 

आपको बता दें कि जल्द ही लागू होने वाली यह सीईटी परीक्षा हजारों पदों पर पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरी कराई जाएगी। 

कहां से करें एग्जाम की फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर बैठे अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व पक्की तैयारी करना चाहते हैं इसके लिए अभी फ्री Safalta Class ज्वॉइन कर लें जहां पर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT की मजबूत तैयारी दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस माध्यम से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed