फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NPCIL Recruitment 2023 Apply for 128 Manager, Translator and other posts at npcilcareers.co.in

NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में वरिष्ठ पदों पर निकली भर्ती, जानें किन-किन पदों पर मिलेंगी नौकरियां

Sat, 13 May 2023 04:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 04:44 PM IST
सार

Sarkari Naukri NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
NPCIL Recruitment 2023 Apply for 128 Manager, Translator and other posts at npcilcareers.co.in
NPCIL (एनपीसीआईएल) - फोटो : NPCIL

विस्तार

Sarkari Naukri NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 29 मई को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

NPCIL Recruitment: 128 रिक्तियां

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 128 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 48 रिक्तियां उप प्रबंधक (एचआर) के पद के लिए हैं; 32 पद उप प्रबंधक (एफएंडए); 42 पद उप प्रबंधक (सी एंड एमएम) के लिए; उप प्रबंधक (कानूनी) के लिए 2 पद और 4 पद जूनियर हिंदी अनुवादक के लिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य विवरण देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : बैंक अधिकारी बनने का मौका, कहीं चूक न जाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

उप प्रबंधक पद के लिए 500 रुपये और जूनियर हिंदी अनुवादक पद के लिए 150 रुपये का गैर वापसी योग्य आवेदन शुल्क केवल सामान्य (यूआर), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित पुरुष आवेदकों के लिए निर्धारित है। जबकि महिला आवेदक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक, शहीद रक्षा कर्मियों के आश्रित (डीओडीपीकेआईए) और एनपीसीआईएल के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 
 

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2023: रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां से उम्मीदवार करिअर पेज पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उप प्रबंधक और कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन अप्लाई करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed