फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   now csat is qualifying exam in uppsc

IAS, PCS के लिए अब नहीं करनी होगी अलग-अलग तैयारी

Tue, 29 Dec 2015 08:52 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
now csat is qualifying exam in uppsc

सरकार ने तीन दिन पहले ही प्रतियोगियों को नए वर्ष का बड़ा तोहफा दे दिया। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस प्रस्ताव को शासन ने सोमवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


आयोग को इस आशय का फैक्स मिला है। सीसैट में क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक पाने होंगे। यह व्यवस्था पीसीएस-2016 से ही लागू होगी।
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज-2011 में सीसैट लागू करने के बाद पीसीएस में भी इसे लागू कर दिया गया लेकिन हिन्दी पट्टी के प्रतियोगियों की सफलता का ग्राफ गिरने की वजह से इसका विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का आंदोलन रंग लाया

now csat is qualifying exam in uppsc

राष्ट्रव्यापी आंदोलन तथा राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने सिविल सेवा-2015 में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया। यानी, मेरिट निर्धारण में सीसैट के अंक शामिल नहीं किए जाएंगे। सिर्फ सामान्य अध्ययन के पेपर के आधार पर मेरिट तय होगी। सीसैट में क्वालीफाइंग मार्क्स 33 फीसदी रखा गया। कई राज्यों में भी इसे लागू कर दिया गया।

इसी तर्ज पर यूपी-पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग करने की मांग को लेकर प्रतियोगी आंदोलनरत थे। प्रतियोगी दो अतिरिक्त मौका दिए जाने की भी मांग कर रहे थे। इस बाबत आयोग की ओर से सीसैट को क्वालीफाइंग करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

इलाहाबाद में आंदोलन के साथ प्रतियोगियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ में भी रहा। वे मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। हालांकि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात तो नहीं हुई लेकिन मंत्री अभिषेक  मिश्रा को उन्होंने ज्ञापन दिया। इन गतिविधियों के बीच दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने इसकी संस्तुति कर दी।

शासन की ओर से इस आशय का आदेश आयोग को भेज दिया गया है। अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन ने बताया कि पीसीएस-2016 से ही इसे लागू किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सीसैट में क्वालीफाइंग करने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed