फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Northern Railway Senior Technical Associate Recruitment 2023 Apply online at nr.indianrailways.gov.in

Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sat, 19 Aug 2023 06:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 19 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Northern Railway Senior Technical Associate Recruitment 2023 Apply online at nr.indianrailways.gov.in
NR Railway - फोटो : iStock

विस्तार

Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nr. Indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू हुई थी और 28 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी।

विज्ञापन

Northern Railway रिक्तियों का विवरण

उत्तर रेलवे की तरफ से सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर चल रही इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 93 पदों को भरना है।  इनमें एसटीए (सिविल) 60 पद, एसटीए (इलेक्ट्रिकल) 20 पद, एसटीए (सिग्नल और टेलीकॉम) के 13 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Northern Railway Recruitment आवेदन शुल्क

नॉर्दन रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के एक भाग के रूप में पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

विज्ञापन

Northern Railway Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में सिविल इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

Northern Railway Recruitment आयुसीमा

नॉर्दन रेलवे में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

Northern Railway चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया, गेट के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed