NIMHANS Recruitment: न्यूरोलॉजिस्ट-फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर निकलीं भर्तियां, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी
NIMHANS Recruitment 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज ने न्यूरोलॉजिस्ट-फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
NIMHANS Recruitment 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) ने न्यूरोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार जो कर्नाटक में नौकरी की तलाश में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nimhans.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
NIMHANS रिक्तियों का विवरण
एनआईएमएचएएनएस भर्ती के तहत 162 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।
-
न्यूरोलॉजिस्ट - 33 पद
-
न्यूरो नर्स - 01 पद
-
नर्स - 30 पद
-
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट - 32 पद
-
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता - 01 पद
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं लेखा सहायक - 01 पद
-
फिजियोथेरेपिस्ट - 32 पद
-
स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट एवं ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट - 32 पद
वॉक इन इंटरव्यू का पता
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज में न्यूरोलॉजिस्ट-फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 29-जनवरी-2024 को बोर्ड रूम, चौथी मंजिल, एनबीआरसी बिल्डिंग, एनआईएमएचएएनएस पर वॉक-इन-इंटरव्यू में जाना होगा।
पद और वॉक इन इंटरव्यू की तारीखें
-
न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो नर्स, नर्स के लिए वॉक इन इंटरव्यू 29 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।
-
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं लेखा सहायक पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 25 जनवरी-2024 को आयोजित किया जाएगा।
-
फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 27 जनवरी-2024 को आयोजित किया जाएगा।