फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NICL Recruitment 2025 for 266 Administrative Officers posts; Apply at nationalinsurance.nic.co.in till July 3

NICL Recruitment 2025: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 266 प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती, स्नातक हैं तो करें आवेदन

Sun, 15 Jun 2025 12:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 12:16 PM IST
सार

NICL Recruitment 2025: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 266 पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकऱण प्रक्रिया चालू है। 3 जुलाई, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NICL Recruitment 2025 for 266 Administrative Officers posts; Apply at nationalinsurance.nic.co.in till July 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NICL Recruitment 2025: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल-I) के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in. पर 3 जुलाई, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

NICL Vacancy 2025: कुल 266 पदों पर होनी है भर्ती

चरण-I ऑनलाइन परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि चरण-II ऑनलाइन परीक्षा 31 अगस्त, 2025 को आयोजित होने की संभावना है। भर्ती अभियान का उद्देश्य 266 रिक्तियों को भरना है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
 

पद का नाम रिक्तियों की संख्या शैक्षणिक योग्यता
डॉक्टर (एमबीबीएस) 10+4 = 14 एमबीबीएस/एमडी/एमएस या पीजी मेडिकल डिग्री
लीगल 20 कानून में स्नातक/परास्नातक
फाइनेंस 20+1 = 21 चार्टर्ड अकाउंटेंट/कोस्ट अकाउंटेंट या बीकॉम/एमकॉम
इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी 20 इंजीनियरिंग में स्तनाक/परास्नातक
ओटोमोबाइल इंजीनियर्स 20+1 = 21 इंजीनियरिंग में स्तनाक/परास्नातक
सामान्यज्ञ 170 स्नातक/परास्नातक
कुल पद 266

विज्ञापन
विज्ञापन

Selection Process: चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षण, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक और फिर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये लागू होंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, “भर्ती – प्रशासनिक अधिकारियों (सामान्य और विशेषज्ञ) की भर्ती 2024-25” पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed