फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NICL AO Recruitment 2024 Notification out at nationalinsurance.nic.co.in, Apply from 2 Jan For 274 Vacancy

NICL Recruitment 2024: एनआईसीएल में प्रशासनिक अधिकारियों की 274 रिक्तियों पर भर्ती, इस दिन शुरू होंगे पंजीकरण

Fri, 29 Dec 2023 01:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 01:02 PM IST
सार

NICL AO Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारियों की 274 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया 02 जनवरी, 2024 से शुरू होगी। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।

विज्ञापन
NICL AO Recruitment 2024 Notification out at nationalinsurance.nic.co.in, Apply from 2 Jan For 274 Vacancy
NICL Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NICL AO Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारियों (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट, स्केल-I) की 274 रिक्तियों पर भर्ती के लिए एनआईसीएल एओ भर्ती 2024 अधिसूचित की है। पंजीकरण प्रक्रिया 2 जनवरी 2024 से शुरू होगी और यह 22 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 274 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 02 जनवरी, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवदेन कर सकेंगे।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

कुल 274 रिक्तियों का विभिन्न विषयों में विभाजन किया गया है जैसे डॉक्टर के 28 पद, कानूनी के 20 पद, वित्त के 30 पद, बीमांकिक के 02 पद, सूचना प्रौद्योगिकी के 20 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के 20 पद, हिंदी अधिकारी के 22 पद। इसके अलावा, 130 रिक्तियां जनरलिस्ट के पद के लिए हैं और 02 पद बैकलॉग के लिए हैं।

एनआईसीएल एओ शैक्षिक योग्यता

अधिसूचना पीडीएफ में एनआईसीएल एओ शैक्षिक योग्यता का सटीक उल्लेख किया गया है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षिक मानदंड अलग-अलग हैं। हालांकि, सामान्य मानदंड किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिस पढ़ें।

विज्ञापन

आयुसीमा

एनआईसीएल एओ आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • आपको होमपेज पर 'ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प दिखाई देगा।
  • अब, उम्मीदवारों को 'नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' बटन पर जाना होगा।
  • विवरण जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 'सेव एंड नेक्स्ट' बटन पर क्लिक करना होगा।
  • विवरण जांचें और 'पूर्ण पंजीकरण बटन' पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और अगले चरण के लिए आगे बढ़ें।
  • अपना आवेदन शुल्क जमा करें और 'भुगतान' बटन पर क्लिक करें।
  • अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed