NIC Recruitment 2023: एनआईसी में साइंटिस्ट के 598 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया-पात्रता
NIC Recruitment 2023: नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर में 598 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
पदों का विवरण
नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर की इस भर्ती प्रक्रिया में साइंटिफिक इंजीनियर के 196, टेक्निकल असिस्टेंट के 331 और साइंटिस्ट बी के 71 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इनमें साइंटिफिक ऑफिसर यानी साइंटिफिक इंजीनियर ग्रुप बी पदों के लिए 81 सामान्य वर्ग , 52 अन्य पिछड़ा वर्ग, 29 अनुसूचित जनजाति, 14 ईडब्ल्यूएस के 20 पदों को मिलाकर कुल 196 पद जारी किए गए हैं.
वैज्ञानिक-बी ग्रुप ए पदों के संबंध में सामान्य वर्ग के लिए 30, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 19, अनुसूचित जाति के लिए 10, अनुसूचित जनजाति के लिए 05 और ईडब्ल्यूएस के लिए 07 पदों को मिलाकर कुल 71 पद जारी किए गए हैं।
इसी तरह एनआईसी भर्ती 2023 के तहत वैज्ञानिक तकनीकी सहायक ग्रुप-बी के लिए सामान्य वर्ग के लिए 134, ओबीसी के लिए 91, एससी के लिए 50 एसटी के लिए 24, ईडब्ल्यूएस के लिए 32 पद जारी किए गए हैं। इस तरह कुल 331 पद वैज्ञानिक तकनीकी सहायक ग्रुप बी के लिए जारी किए गए हैं।
आवेदन शुल्क
नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा, जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बात करें उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में तो उन्हें बीटेक, एमटेक, एमएससी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
एनआईसी की भर्ती प्रकिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
वेतन
- साइंटिस्ट- लेवल 10 के मुताबिक 56100 रुपये से 177500 रुपये
- साइंटिस्ट ऑफिसर / इंजीनियर लेवल- 7 के मुताबिक 44900 रुपये से 142400 रुपये
- साइंटिस्ट /टेक्निकल असिस्टेंट लेवल- 6 के मुताबिक 35400 से 112400 रुपये