फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL Vacancy 2025: Last Date to Apply for 550 Administrative Officer at New India Assurance, Register Now

NIACL Vacancy 2025: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 पदों पर नौकरियां! आवेदन का आज आखिरी मौका; तुरंत करें पंजीकरण

Sat, 30 Aug 2025 12:03 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 30 Aug 2025 12:03 PM IST
सार

NIACL AO Application Last Date: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी के 550 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 30 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIACL Vacancy 2025: Last Date to Apply for 550 Administrative Officer at New India Assurance, Register Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NIACL AO Recruitment 2025: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में 550 प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer - AO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

30 अगस्त तक करें आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी। इसी तारीख तक आवेदन फॉर्म में सुधार (एडिट) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, वे अपना आवेदन फॉर्म 14 सितंबर 2025 तक प्रिंट कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य सभी जरूरी जानकारी दी गई हैं। 

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सामान्यतः तीन चरणों में किया जाता है:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) - यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं।
  • मुख्य परीक्षा (Mains) - यह परीक्षा अधिक गहन होती है और इसमें उम्मीदवारों की विशेषज्ञता और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।
  • साक्षात्कार (Interview) - मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन इसी चरण के प्रदर्शन के आधार पर होता है।

वेतनमान

NIACL में AO पद के लिए शुरुआती सैलरी 50,925 रुपये प्रतिमाह तय की गई है, जो बढ़कर लगभग 90,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

आवेदन करने का तरीका

  • पहले आप NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” टैब पर क्लिक करें और "Administrative Officer (AO) Recruitment 2025” लिंक चुनें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें
  • “Click here for New Registration” पर क्लिक करें। नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। 
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान (thumb impression) और हस्तलिखित घोषणा (handwritten declaration) स्कैन करके अपलोड करें।
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग आदि से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed