फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL Assistant Recruitment 2024: Apply for 500 posts, register link here newindia.co.in

NIACL Assistant Jobs: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में सहायक पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन

Wed, 18 Dec 2024 01:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Dec 2024 01:38 PM IST
सार

NIACL Assistant Vacancy 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चालू कर दी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक सहित अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जिनकी आयु 21 से 30 वर्ष के बीच है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIACL Assistant Recruitment 2024: Apply for 500 posts, register link here newindia.co.in
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ने असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (newindia.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2024 है।  

विज्ञापन


सहायक पद के लिए उम्मीदवार का चयन दो चरणों अर्थात प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 500 पदों को भरना है।  

विज्ञापन

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

 
वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस जनरल कुल
रिक्ति 91 51 48 50 260 500




 

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की न्यूनतम योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/स्नातक स्तर पर अंग्रेजी में से एक विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास 01/12/2024 तक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • जिन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है, उस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी की आयु सीमा 01/12/2024 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02/12/1994 से पहले तथा 01/12/2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन (Selection Process)

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल होगी। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

आवेदन शुल्क (Registration Fees)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य सभी को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed