फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL AO Recruitment 2021: If you are waiting for government job, then definitely apply in these recruitments coming in insurance company-safalta

NIACL AO Recruitment 2021: सरकारी नौकरी का कर रहे इंतजार तो इंश्योरेंस कंपनी में आने वाली इन भर्तियों में जरूर करें अप्लाई

Wed, 25 Aug 2021 06:42 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 25 Aug 2021 06:42 PM IST
सार

NIACL ने AO के 300 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। 

विज्ञापन
NIACL AO Recruitment 2021: If you are waiting for government job, then definitely apply in these recruitments coming in insurance company-safalta
JOB NIACL - फोटो : safalta

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के 300 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है और इसके मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2021 है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ बैचलर या मास्टर डिग्री हासिल करना आवश्यक है। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यमों से स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 पदों पर निकली है भर्ती :

अधिसूचना के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के कुल 300 पदों पर भर्तियां निकली है। इन पदों में सामान्य श्रेणी के 104, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के 17, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 30, ओबीसी श्रेणी के 8, एसटी श्रेणी के 22 तथा एससी श्रेणी के 46 पद शामिल हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप के जरिए भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं साथ ही फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed