NHPC Recruitment 2022: एनएचपीसी में निकलीं 67 पदों पर भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका, यहां देखें डिटेल
एनएचपीसी में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार ट्रेनी इंजीनियर व ट्रेनी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी।
विस्तार
राष्ट्रीय जलविद्युत विद्युत निगम (एनएचपीसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। निगम की तरफ से कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी अधिकारी के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 17 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
एनएचपीसी ने ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) के 29 पदों पर, ट्रेनी इंजीनियर (मेकेनिकल) के 20 पदों पर, ट्रेनी अधिकारी (वित्त) के 12 पदों पर, ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के चार और ट्रेनी अधिकारी (कंपनी सचिव) के दो पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) से संबंधित भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार गेट, 2021 परीक्षा में अनिवार्य रूप से बैठे होने चाहिए। इसी तरह से ट्रेनी अधिकारी (वित्त), ट्रेनी अधिकारी (कंपनी सचिव) रिक्तियों के लिए सीए/सीएमए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को एनएचपीसी के हरियाणा के फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर बुलाया जाएगा। अंतरिम चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।
NHPC Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए 295 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
- वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान किया गया है।
NHPC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर nhpcindia.com जाएं।
- अब उम्मीदवार करियर के अनुभाग पर क्लिक करें और सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें।
- अनुभाग पर जाकर भर्तियों पर क्लिक करें।
- भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
- भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरते हुए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब भुगतान पर क्लिक करें और अपने आवेदन शुल्क को जमा करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को जमा करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।