फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHPC Junior Engineer Supervisor Senior Accountant Hindi Translator Recruitment 2023 Apply at nhpcindia.com

NHPC Recruitment 2023: जूनियर इंजीनियर-हिंदी अनुवादक सहित करीब 400 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 12 Jun 2023 06:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 12 Jun 2023 06:45 PM IST
सार

NHPC Recruitment 2023: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) में   कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अब आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NHPC Junior Engineer Supervisor Senior Accountant Hindi Translator Recruitment 2023 Apply at nhpcindia.com
nhpc recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NHPC Recruitment 2023: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) में कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अब आवेदन कर सकते हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर, पर्यवेक्षक, वरिष्ठ लेखाकार, हिंदी अनुवादक के 388 पद शामिल हैं, जिस पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार 09 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2023 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पूरे भारत में प्रोजेक्ट्स या पावर स्टेशनों या कार्यालयों में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NHPC Recruitment पदों का विवरण

  • कनिष्ठ अभियंता (सिविल) 149

  • कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) 74

  • कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) 63

  • कनिष्ठ अभियंता (ई एंड सी) 10

  • पर्यवेक्षक (आईटी) 09

  • पर्यवेक्षक (सर्वेक्षण) 19

  • वरिष्ठ लेखाकार 28

  • हिन्दी अनुवादक 14

  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 14

  • ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) 08

विज्ञापन

NHPC Recruitment आयु-सीमा

एनएचपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु-सीमा अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें एससी / एसटी - पांच वर्ष, ओबीसी - तीन वर्ष, पीडब्ल्यूडी - दस वर्ष,  पीडब्ल्यूबीडी – ओबीसी – 13 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी एससी / एसटी - 15 वर्ष

NHPC Recruitment वेतन

  • कनिष्ठ अभियंता / पर्यवेक्षक / वरिष्ठ लेखाकार 29,600 से 1,19,500 रुपये

  • हिंदी अनुवादक 27,000 से 1,05,000 रुपये

  • ड्राफ्ट्समैन 25,000 से 85,000 रुपये

शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियरः उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

  • पर्यवेक्षक (Supervisor): उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डीओईएसीसी 'ए' स्तर के पाठ्यक्रम और डिप्लोमा के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कार्य अनुभव होना चाहिए।

  • वरिष्ठ लेखाकार (Senior Accountant): उम्मीदवारों को इंटर सीए पास या इंटर सीएमए पास होना चाहिए।

  • हिंदी अनुवादक (Hindi Translator): उम्मीदवारों को डिग्री स्तर पर एक वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री या योग्यता के बाद एक वर्ष के अनुभव के साथ मास्टर डिग्री या अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद में डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए।

  • ड्राफ्ट्समैन (Draftsman): एनटीसी/एनएसी के साथ एनसीवीटी से आईटीआई पास  और मैट्रिकुलेशन  होना चाहिए।

NHPC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।

  • करिअर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।

  • ईमेल-आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।

  • यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।

  • अपने विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • आवेदन जमा करें।

  • अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed